WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : विधि-विधान के साथ मनाई गई 25वीं रामार्चा पूजा, शुक्रवार को होगा रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

SHARE:

  • विधायक सरयू राय के आवास पर हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई गणमान्य अतिथि हुए शामिल
  • शुक्रवार को भव्य महाप्रसाद वितरण, राज्यभर से श्रद्धालु होंगे शामिल

फतेह लाइव, रिपोर्टर

रामनाम की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हुई. बिष्टुपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर आयोजित इस विशेष आयोजन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी डी.बी. सुंदर रमण, प्रणय सिन्हा, अमित सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए. पूजा का नेतृत्व गौरीशंकर ठाकुर के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों ने किया. पूजन कार्य की शुरुआत शांति पाठ और संकल्प से हुई, जिसके बाद चार आवरणों में विस्तृत रूप से पूजा सम्पन्न कराई गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष की भव्य शुरुआत, शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads

चार स्तरों में हुई पूजा में शामिल हुए दर्जनों देवताओं के स्वरूप, पहला आवरण माता माहेश्वरी से महादेव तक

पूजा के चारों आवरण क्रमशः – देवताओं का पूजन, रामायण पात्रों का पूजन, दशरथ वंश के पात्रों का पूजन और अंत में भगवान श्रीराम का राजसी पूजन रहा. प्रथम आवरण में माहेश्वरी, महालक्ष्मी, सरस्वती, वास्तुदेवता, लोकपाल, ब्राह्मण देवता, नौग्रह आदि का पूजन किया गया. द्वितीय आवरण में अयोध्या जी, सरयू राय, केसरी, सुग्रीव, जाम्बवंत, विभीषण आदि का पूजन हुआ. तृतीय आवरण में दशरथ जी एवं उनके चारों पुत्रों की सपत्नीक पूजा हुई. चतुर्थ आवरण में श्रीराम का राजारूप में पूजन कर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ महामंत्र का कीर्तन किया गया. पूजा के मुख्य यजमान विधायक सरयू राय थे और सहायक यजमानों में आकांक्षा नायर, अंशुल शरण, सुनीता राय आदि शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एक्सएलआरआइ और टाटा 1एमजी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

श्रीराम की राजास्वरूप में पूजा और कीर्तन से भक्त हुए भाव-विभोर

पूजा स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद व चाय की निरंतर व्यवस्था रही. प्रसाद में साबुदाना टिकिया, साबुदाना खीर दी गई, जो व्रतधारियों को ध्यान में रखकर नमक रहित बनाई गई थी. चाय की सेवा आम श्रद्धालुओं और राहगीरों को भी दी जा रही थी. पूजन की सभी विधियों के संपन्न होने के बाद आरती और पुष्पांजलि का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा. कार्यक्रम के सफल आयोजन में आशुतोष राय की मुख्य भूमिका रही, जिन्होंने संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी की.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : रंभा कॉलेज में पेरेंट्स टीचर मीटिंग और फाइनेंशियल लिटरेसी कार्यक्रम का आयोजन

श्रद्धालुओं को मिला स्वादिष्ट व्रत प्रसाद, हर व्यवस्था में दिखी सतर्कता

शुक्रवार को सुबह रुद्राभिषेक और दोपहर 12:30 बजे से मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में भव्य महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है. इस अवसर पर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को हाथीकान पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और चटनी परोसी जाएगी. आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु इस पूजा में सम्मिलित हो रहे हैं. इस वर्ष यह आयोजन 25वीं वर्षगांठ के रूप में और भी भव्य रूप में संपन्न हो रहा है, जो आध्यात्मिक श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर