Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना को लेकर पंजीकरण में तेजी, क्लबों को जल्द मिलेगा ₹25,000 का अनुदान

SHARE:

  • प्रखंड एवं जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ग्रामीण, पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर मिल रहे हैं निर्देश
  • पंजीकरण में देरी से चूकेगा योजना का लाभ, जल्द करें प्रक्रिया पूरी

फतेह लाइव, रिपोर्टर

झारखंड सरकार की सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब योजना के अंतर्गत गिरिडीह जिले में पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं. योजना का उद्देश्य ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ना और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है. जिले में अब तक 72 युवा क्लबों का पंजीकरण पूरा हो चुका है और शेष क्लबों का आवेदन प्रक्रियाधीन है. इन पंजीकृत क्लबों को ₹25,000 का सरकारी अनुदान दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चालू है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विधि-विधान के साथ मनाई गई 25वीं रामार्चा पूजा, शुक्रवार को होगा रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में आएगी तेजी

जिला उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्लब पंजीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि शेष ग्रामों के क्लब भी शीघ्रता से पंजीकृत हो सकें. सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के अंतर्गत पंजीकरण सुनिश्चित कर ग्रामीण युवा योजना से लाभान्वित हो सकें. क्लबों को यह अनुदान राशि न सिर्फ खेलों बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी, जो राज्य सरकार द्वारा निर्देशित हैं.

इसे भी पढ़ें : Giridih : जमुआ में सरकारी तालाब योजना में अनियमितता का आरोप, भाकपा माले ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

हर गांव में बने क्लब, मिले पहचान और सरकारी सहयोग

जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह ने अपील की है कि जिन ग्रामों में अभी तक क्लब पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे शीघ्र पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करें और अपने आवेदन समय पर प्रखंड कार्यालय के माध्यम से जिला खेल कार्यालय में जमा कराएं. इससे योजना का लाभ सभी गांवों और युवाओं तक पहुँच सकेगा. किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए संबंधित सदस्य कार्यालय समय में प्रखंड या जिला खेल कार्यालय, गिरिडीह से संपर्क कर सकते हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर