Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के कदमा और मानगो के दो लोगों से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है. साइबर ठगों के झांसा में आकर सब कुछ गंवाने के बाद अंततः दोनों भुक्तभोगी बिष्टूपुर के साइबर थाने में पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. रौशन से 38.90 लाख की ठगी कदमा के रहने वाले रौशन कुमार से साइबर बदमाशों ने 38.90 लाख रुपये की ठगी की है. उसे शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगाने को कहा गया. साथ में कहा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा साहिब में सिखों के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का 430वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर स्त्री सत्संग सभा गम्हरिया द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाई जसपाल सिंह छाबड़ा ने भावपूर्ण कीर्तन सेवा निभाई, जिसने संगत को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया. समारोह के दौरान सेंट्रल गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा की टीम को उनके सेवाभाव के लिए सम्मानित भी किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने में स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित सरकारी शराब की दुकान के मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने 5.31 लाख रुपए नकदी छीन कर फरार हो गए. छिनतई की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पूर्व विधायक लंबोदर महतो पेटरवार थाना प्रभारी राजु मुंडा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और संबंधित घटना की जानकारी ली. सेल्समैन की तहरीर पर मामले की पड़ताल करने को कहा. पूर्व विधायक ने कहा कि निश्चित तौर पर ये कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते है. पुलिस कैंप से महज आधा किलोमीटर दूरी में स्थित शराब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में हो रही लगातार बारिश के बीच जल-जमाव ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया. गुरुवार रात 40 वर्षीय संजय वर्मा अपने घर लौट रहे थे. उनका घर मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी इलाके के बगल में है. संजय वर्मा मानगो स्थित श्रीनाथ शेखर बिल्डिंग में गार्ड के रूप में तैनात हैं. गुरुवार की रात वे अपने घर की जा रहे थे. वे चाणक्यपुरी की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे थे. इसी रास्ते में बारिश के कारण जमा पानी को उन्होंने पार करने की कोशिश की लेकिन गहराई का अंदाजा न लगा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या-33 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी. आग लगते ही चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि ट्रक में पेंट लदा हुआ था. आग लगते ही स्थानीय लोगों ने आसपास मौजूद पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर असफल रहे. उधर सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. वैसे इस आग लगी में ट्रक पूरी तरह जलकर राख…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन की रहने वाली रेखा कुमारी ने अपने पति राकेश कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि पिछले 14 वर्षों से वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी. अंततः प्रताड़ना की पराकाष्ठा तब हुई जब 4 फरवरी 2024 को पति ने मारपीट कर रेखा को घर से निकाल दिया. थक हारकर पीड़िता ने 19 जून को गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता रेखा कुमारी ने…
प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई. इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया तथा अन्य प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध कार्रवाई हेतु निर्देशित किया. जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने व्यक्तिगत तथा सामाजिक समस्याएं रखीं जिनमें बिल्डर द्वारा धोखाधड़ी एवं मानसिक उत्पीड़न, टिस्को द्वारा दुकान में तालाबांदी, वन विभाग के जमीन पर निर्माण संबंधी नोटिस, आर्म्स लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, लापता की खोज, चिकित्सा सहायता,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. विश्व योग दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार 21 जून को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया जाएगा. योग दिवस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर, केबुल टाऊन में सुबह 6 से 7 बजे तक मनाया जाएगा. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय और क्रीड़ा भारती के शिवशंकर सिंह ने बताया कि कल, शनिवार की सुबह एक घंटे तक विश्व योग दिवस पर योग किया जाएगा. राय और सिंह ने आमजन से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर कार्यालय के समक्ष झारखंड प्रदेश 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ यूनियन के सदस्यों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें मुख्य मांगे सामान्य काम का सामान्य वेतन मिलना चाहिए. सभी कर्मचारियों को 60 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलना चाहिए. सभी कर्मचारियों को NHM के द्वारा स्थाई किया जाए एवं सभी कर्मचारियों को EPF, ESIC ,जीवन बीमा उपलब्ध कराया जाय. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह एवं विभाग प्रमुख जमशेदपुर अभिमन्यु सिंह तथा झारखंड प्रदेश 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर शहर में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों तथा स्वर्णरेखा और खरकई नदी के डूब क्षेत्रों, राहत शिविर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कदमा, शास्त्रीनगर, दोमुहानी, मानगो के शंकोसाई में डूब क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं को जाना तथा राहत बचाव टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. साथ ही बागुनहातु स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की. साथ ही राहत शिविर में ठहरे लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आश्रय स्थलों में…
