WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में पत्नी ने पति का कराया दहेज़ प्रताड़ना का मामला दर्ज, मारपीट कर घर से निकाला, जांच शुरू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन की रहने वाली रेखा कुमारी ने अपने पति राकेश कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. आरोप है कि पिछले 14 वर्षों से वह लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी. अंततः प्रताड़ना की पराकाष्ठा तब हुई जब 4 फरवरी 2024 को पति ने मारपीट कर रेखा को घर से निकाल दिया. थक हारकर पीड़िता ने 19 जून को गोलमुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता रेखा कुमारी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी शादी 20 अक्टूबर 2010 को राकेश कुमार के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी. शादी के समय मायके वालों ने अपनी सामर्थ्यानुसार दहेज स्वरूप नकदी और उपहार दिए थे. लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर ताने-उलाहने और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया था.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रेखा के मुताबिक, वर्षों तक वह अपने वैवाहिक जीवन को निभाने की कोशिश करती रही, लेकिन प्रताड़ना का क्रम थमा नहीं. 4 फरवरी 2024 को पति राकेश कुमार ने बुरी तरह मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. तब से रेखा मायके में रह रही है और मानसिक रूप से काफी व्यथित है. उन्होंने बताया कि इस दौरान कई बार ससुराल पक्ष से सुलह की कोशिशें भी की गईं, लेकिन हर बार बात बिगड़ती चली गई.

गोलमुरी थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 498A और अन्य संबंधित धाराओं के तहतप्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है और जल्द ही आरोपी से पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य भी प्रताड़ना में शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर