फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर शहर के कदमा और मानगो के दो लोगों से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी करने का एक मामला सामने आया है. साइबर ठगों के झांसा में आकर सब कुछ गंवाने के बाद अंततः दोनों भुक्तभोगी बिष्टूपुर के साइबर थाने में पहुंचे और घटना की लिखित शिकायत की है. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रौशन से 38.90 लाख की ठगी
कदमा के रहने वाले रौशन कुमार से साइबर बदमाशों ने 38.90 लाख रुपये की ठगी की है. उसे शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगाने को कहा गया. साथ में कहा कि वह इससे ज्यादा रुपये कमा सकता है. इसके बाद रौशन ने रुपये लगाना शुरू कर दिया. एक-एक कर उसने 38.90 लाख रुपये लगा दिया. इसके बाद उसे ठगे जाने का अहसास हुआ था.
मानगो के अशोक मंडल से 9.10 लाख की ठगी
मानगो के रहने वाले अशोक मंडल को भी साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग का ही झांसा दिया था और 9.10 लाख रुपये की ठगी कर ली. वाट्सएप ग्रुप बनाकर साइबर ठगों ने अशोक मंडल को जोड़ लिया था. अशोक मंडल ने बताया कि वह अप्रैल माह से ही साइबर बदमाश के चंगूल में फंस गया था. पहले जिस नंबर से कॉल आता था वह अब रिसिव नहीं होता है. तब से उसकी परेशानी बढ़ गई.



































