Baharagora : में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू परिवहन पर कसा शिकंजा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बहरागोड़ा अवैध बालू परिवहन पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। महुलडांगरी गांव के पास अवैध रूप से बालू लादकर जा रहे 14 चक्का ट्रक (संख्या WB33E 9232) को जब्त किया गया। यह कार्रवाई बहरागोड़ा अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाकर की गई।

जब्त ट्रक को बहरागोड़ा थाना लाया गया है। वहीं वाहन मालिक, चालक सहित इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध परिवहन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रशासन और संबंधित विभाग की संयुक्त टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बावजूद इसके बालू माफिया रात के अंधेरे में बड़े-बड़े ट्रकों में बालू लादकर पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर भेजने का खेल जारी रखे हुए हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर अपना लिए हैं और भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर