Author: फतेह लाइव • सब-एडिटर
पूर्वी सिंहभूम में चलाए जा रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक, विवाद निपटारे में तेजी लाने पर जोर जनहित में प्रयास: मध्यस्थता से होगा समय व धन की बचत फतेह लाइव, रिपोर्टर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में “मेडिएशन फॉर नेशन” नामक 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को न्याय सदन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…
छात्रों, कर्मचारियों व परिजनों के लिए उपलब्ध कराए गए विशेष हेल्थ पैकेज, 215 प्रतिभागियों ने लिया लाभ फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआइ-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सामुदायिक स्वास्थ्य और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए टाटा 1एमजी के सहयोग से दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का आयोजन एक्सएलआरआइ की स्टूडेंट वेलबिइंग कमेटी के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत 5 जुलाई 2025 को एक्सएलआरआइ और टाटा 1एमजी के बीच एमओयू हस्ताक्षर के साथ हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य शिविर की विधिवत शुरुआत की गई. शिविर में कुल चार नॉन-फास्टिंग…
20 से 27 जुलाई तक होगा अष्ट दिवसीय कथा कार्यक्रम, आचार्य विनय कांत त्रिपाठी करेंगे शिव महिमा का वर्णन श्रावण मास में शिव महापुराण कथा से होगा वातावरण भक्तिमय फतेह लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर अपने स्थापना के 100 वर्षों के पावन अवसर पर शताब्दी समारोह की भव्य शुरुआत कर रहा है. इस श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में 20 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक अष्ट दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सभागार ‘नारायणम’ में संपन्न होगा. इस अवसर पर देश के…
सिंदरी नगर में भाजपा ने पुजारियों और शिक्षकों को किया सम्मानित, साईं मंदिर में भव्य गुरु पूर्णिमा उत्सव साईं बाबा की पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना फतेह लाइव, रिपोर्टर गुरुवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नगर के प्रमुख मंदिरों और विद्यालयों के पुजारियों और शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है. गुरु ही वह प्रकाश हैं, जो…
भारी बारिश के बीच कांग्रेस के नए जिला कार्यालय का हुआ लोकार्पण, जनसमस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र राजीव गांधी के नाम पर कांग्रेस कार्यालय, भाजपा पर साधा गया निशाना फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह जिले में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमिटी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भारी बारिश के बीच हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, विधायक श्वेता सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही. प्रदेश…
गुरु को समर्पित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, अतिथियों ने साझा किए अनुभव संस्कार और संस्कृति की शिक्षा का केंद्र बना सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फतेह लाइव, रिपोर्टर गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और महर्षि वेदव्यास के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रो. विनीता कुमारी (स्वतंत्र निदेशक, वित्त मंत्रालय जीआईसी), प्रधानाचार्य आनंद कमल, सुरेश गुप्ता समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. मंच का संचालन हर्षिता राजन और प्रिया कुमारी ने किया. बच्चों ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में रेलवे द्वारा पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जनहित में जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन डायरेक्टर के माध्यम से जोनल महाप्रबंधक गार्डेनरीच के नाम एक मांग पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पार्किंग शुल्क के नाम पर आम जनता पर कहर ढाने के खिलाफ बात को रखते हुए कहा कि शुल्क वृद्धि अविलंब वापस ली जाए. राजस्व के नाम पर आम जनता को परेशान करना न्यायोचित नही है. जिलाध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के परदेशी पाड़ा निवासी महिला पिंकी उपायुक्त कार्यालय के बाहर अपने पति बाल कृष्ण के साथ बैठी है. वह रो-रो कर अपनी छोटी बहन से गोद ली हुई बच्ची को छीनने का आरोप लगा रही है. इसके लिए उन्होंने उपायुक्त के समक्ष एक ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है. उनका कहना है कि 2019 में उन्होंने अपनी छोटी बहन रश्मी सिंह से उनकी बेटी सान्वी को गोद लिया था. तब बच्ची दो महीने की थी. तब से ही दंपत्ति उनका देखभाल करते है. वहीं एक दिन रश्मी और उनके पति…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम गौतम कुमार की अध्यक्षता में 48-जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र हेतु बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे शीघ्र ही अपने-अपने बीएलए की नियुक्ति कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं, ताकि आगामी निर्वाचन प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से संचालित की जा सकें। बैठक में जिओ-फेंसिंग नक्शे की जानकारी साझा की गई और SIR 2026 (Special Intensive Revision) से संबंधित अद्यतन जानकारी दी गई, बताया…
निशिकांत ठाकुर बिहार के एक विकृत मानसिकता वाले तथाकथित पत्रकार और नेता ने पिछले वर्ष भारतीय अखंडता को तोड़ने– मरोड़ने तथा भड़काने के उद्देश्य से एक नितांत फर्जी वीडियो बनाया कि बिहार से मजदूरी करने गए व्यक्तियों के साथ दक्षिण भारत के राज्यों में उन्हें अपमानित कर उनके साथ मारपीट की जाती है। लेकिन, दोनों राज्यों की पुलिस ने जब इसकी जांच की तो वीडियो नितांत फर्जी और दो राज्यों के बीच दुराग्रह पैदा करने वाला पाया गया। कुछ उपद्रवियों ने खुलकर उग्रता का प्रदर्शन किया, लेकिन जब पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा तो मामला अदालत पहुंचा। फिर उस तथाकथित अपराधी को सजा भी हुई। पर अब…
