WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : “मेडिएशन फॉर नेशन” अभियान को सफल बनाने हेतु मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ डालसा सचिव की बैठक आयोजित

SHARE:

  • पूर्वी सिंहभूम में चलाए जा रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक, विवाद निपटारे में तेजी लाने पर जोर
  • जनहित में प्रयास: मध्यस्थता से होगा समय व धन की बचत

फतेह लाइव, रिपोर्टर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में “मेडिएशन फॉर नेशन” नामक 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु बुधवार को न्याय सदन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मध्यस्थ अधिवक्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. उन्होंने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलेगा, और इसका उद्देश्य लंबित वादों का शीघ्र समाधान कर पक्षकारों को राहत देना है.

इसे भी पढ़ें : Sindri : गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने किया गुरुओं का सम्मान, साईं बाबा की पालकी यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Gambhir Car Associate Motion Ads

90 दिन का विशेष मध्यस्थता अभियान : विवाद निपटारे में तेजी लाने की अपील

डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि इस अभियान का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया है. उन्होंने उपस्थित मध्यस्थ अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने कार्य में तत्परता दिखाएं, ताकि अधिक से अधिक वादों का मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से समाधान कराया जा सके. सचिव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटना, चेक बाउंस, वाणिज्यिक, सेवा, उपभोक्ता, ऋण वसूली, बंटवारा, मकान मालिक-किरायेदार, भूमि अधिग्रहण जैसे कई वादों का समाधान संभव है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष की भव्य शुरुआत, शिव महापुराण कथा का होगा आयोजन

वाद निपटारा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के विवादों का होगा समाधान

डालसा सचिव ने यह भी कहा कि पक्षकार या तो न्यायालय के माध्यम से अथवा सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पास आकर मध्यस्थता केंद्र में अपने वाद भेज सकते हैं. इस अभियान का जिले भर में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि अधिक लोग इसका लाभ उठाकर समय, धन और मानसिक तनाव से बच सकें. बैठक में के. के. सिन्हा, बी. कामेश्वरी, बिमल पांडेय, राजेश दास, प्रीति मुर्मू, रंजन सिंह, शशि तिवारी, सोमा दास, कृष्णा जी प्रसाद और मौसमी चौधरी सहित कई मध्यस्थ अधिवक्ता उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर