साकची गुरुद्वारा के गुरुनानक हाई स्कूल में होगा खेल, आयोजन का ये है उद्देश्य

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में बहादर खालसा गतका ग्रुप साकची और साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी झारखंड की ओर से शहीदी बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन 25 व 26 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा के गुरुनानक हाई स्कूल में किया जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि फॉर्म भरने की तारीख 16 से 24 दिसंबर तक है. फॉर्म जिसे भी लेना है वो शाम 5:30 से 7:30 बजे तक साकची गुरुनानक हाई स्कूल में आके ले सकता हैं.

साथ ही उन्होंने बताया कि जो ग्रुप फाइनल तक जाएगा उसे इनाम भी दिया जाएगा. प्रतियोगिता 2/2 प्लेयर (डबल्स) फॉर्मेट में खेली जाएगी. आयोजकों ने बताया कि प्रवेश शुल्क 100 रुपये पर-प्लेयर है. साथ ही खिलाड़ी अपना बैडमिंटन स्वयं लेके आएंगे. टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें सब जूनियर (अंडर-17 वर्ष), जूनियर (18–22 वर्ष) सीनियर (23-39 वर्ष ) तथा मास्टर (40+ )की श्रेणियां शामिल हैं. यह प्रतियोगिता केवल सिख खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है.

आयोजकों के अनुसार, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, शहीदी परंपरा को सम्मान देना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना है. टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है और खिलाड़ी निर्धारित तिथियों से पहले अपना नामांकन करा सकते हैं. नामांकन भरने की आखिरी तारीख 24 दिसंबर तय की गई है. अधिक जानकारी व पंजीकरण हेतु इन दूरभाष नंबरों क्रमशः 8709918275 एवं 7004402559 पर संपर्क किया जा सकता है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version