फतेह लाइव, डेस्क.

एक बड़ी खबर आ रही है। जहां महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। एक हेलिकॉप्टर क्रैश में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के पास से उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में 2 पायलट और एक इंजीनियर समेत 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 24 अगस्त को भी पुणे में एक हादसा हुआ था जब एक निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इसमें चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version