Jamshedpur : जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर भाजमो चिंतित

SHARE:

आयुष्मान योजना के तहत निबंधित अस्पतालों द्वारा बकाया राशि नहीं मिलने के कारण मरीजों के इलाज नहीं करना गंभीर समस्या, डीसी हस्तक्षेप करे : सुबोध श्रीवास्तव

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस वक्तव्य जारी कर जमशेदपुर में लचर हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं का मामला उठाया है तथा आयुष्मान जन आरोग्य योजना के तहत निबंधित अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्डधारियों का मुफ्त इलाज करने से इन्कार करने को गंभीर समस्या करार दिया है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बजरंगनगर के मुख्य सड़क पर लगा गंदगी का अंबार, क्षेत्र के लोग को सता रहा महामारी का डर, दिनेश कुमार ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को कराया अवगत सफाई नहीं होने पर होगा घेराव, देखें – Video

श्रीवास्तव ने कहा की विगत दिनों कई निजी अस्पतालों ने राज्य सरकार आयुष्मान की बकाया राशि भुगतान नहीं करने के कारण गरीबों का आयुष्मान योजना के तहत इलाज बंद कर दिया. वहीं शहर की सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं भी पुरी तरह से दम तोड़ती नजर आ रही है. बरसात के दिनों में अधिकांश लोग सर्दी, खांसी, बुखार व वाइरल फीवर से परेशान है लेकिन सरकारी अस्पतालों में लोगों के बेड नही मिल रहा है. श्रीवास्तव ने जिला के उपायुक्त से दोनों ही समस्याओं पर तत्काल हस्तक्षेप करने व पूर्वी सिंहभूम जिला की अद्दतन स्थिति की रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को अविलम्ब भेजकर समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की है.

अभी-अभी

Horoscope

Weather

और पढ़ें