WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : महानगर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने 3 जनवरी को आएंगे भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू

SHARE:

सदस्यता अभियान की सफलता और प्रगति पर लेंगे बैठक, प्रवास को लेकर भाजपा महानगर की बैठक हुई सम्पन्न

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने और अभियान की व्यापक सफलता सुनिश्चित करने के लिए आगामी 3 जनवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जमशेदपुर प्रवास पर आएंगे। इस दौरान वे महानगर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देंगे। प्रदेश महामंत्री के प्रवास और बैठक की तैयारी को लेकर सोमवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा जिलाध्यक्षों, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक और सह संयोजकों ने भाग लिया। बैठक में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सदस्यता अभियान के अब तक के कार्यों की जानकारी ली और अभियान की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही, उन्होंने अभियान में और तेजी लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान हमारे लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास मात्र नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सुधांशु ओझा ने बताया कि आगामी 3 जनवरी को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के मार्गदर्शन में होने वाली बैठक कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी।

इस बैठक में अभियान की समीक्षा के साथ-साथ इसे और प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जमशेदपुर महानगर का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना और संगठनात्मक विस्तार को मजबूत करना है। इस अभियान के तहत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। सभी मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने के लिए मंडलों में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

बैठक के दौरान जिला सदस्यता प्रभारी डॉ राजीव कुमार, सदस्यता सह प्रभारी संतोष ठाकुर, मंटू चरण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह, मंत्री विजय तिवारी, प्रदीप बेसरा, मिली दास, शांति देवी, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, सह संयोजक कौस्तव रॉय, जिला सह संयोजक आईटी सेल किशोर ओझा, उज्वल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मंजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सागर राय, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष परेश मुखी सहित अन्य उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर