WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट की गैस पाइप लाइन में लगी आग, धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बोकारो स्टील प्लांट की गैस पाइप लाइन में अचानक आग लग जाने और धुएं का गुब्बार निकलने की घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट गेट खोल दिया और अन्दर काम कर रहे कर्मचारी बाहर भागने लगे. घटना शनिवार सुबह की है. हादसे के बाद पूरे शहर और आसपास के इलाके में अफवाहों का बाजार गर्म है. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के तुरंत बाद सीआईएसएफ और अग्निशमन विभाग के दस्ते ने आग पर काबू पा लिया. घटना की सूचना मिलते ही बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : परसुडीह में चोरी और लूट करने के मामले में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वेल्डिंग के दौरान लगी पाइप लाइन में आग

इधर, बोकारो स्टील प्लांट के प्रमुख, संचार मणिकांत धान ने बताया कि प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन, जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री हीटिंग फर्नेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें शनिवार सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के अनुसार मेंटेनस का काम चल रहा था. पाइप लाइन बंद थी और इसमें कोई गैस नहीं थी. मेंटेनस के तहत एक Compensator भी चेंज किया जाना था, जिसके लिए पाइप लाइन में कटिंग एवं वेल्डिंग का काम हो रहा था. वेल्डिंग से निकलने वाली चिंगारी से पाइप लाइन के अंदर जमा Naptha, Sulphur इत्यादि जो ज्वलनशील होता है, उसमें आग लग गई और धुआं निकलने लगा, जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फैल गया. इस कारण थोड़े समय के लिए अफरा तफरी मच गई. उन्होंने बताया कि पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है और घबराने की बात नहीं है. आग बुझा दी गई है. हमारे वरीय अधिकारी पर स्वयं घटना स्थल पर उपस्थित हैं.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : कांग्रेस ने एक ऊर्जावान कार्यकर्ता खो दिया – महेंद्र पाण्डेय

प्रबंधन से मांगी गई घटना की रिपोर्ट

उन्होंने यह भी बताया कि गैस एनालाईजर मशीन द्वारा जांच में भी कोई गैस लीकेज नहीं मिला है. उपायुक्त विजया जाधव के अनुसार 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है. डीडीसी और मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी वहां मौजूद हैं. प्लांट के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं. सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड को सतर्क रखा गया है. प्रबंधन से घटना की रिपोर्ट मांगी गई है. जिला प्रशासन अलर्ट है. घबराने की कोई बात नहीं है. बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि बोकारो इस्पात संयंत्र में धुंएँ के संपर्क में आए कुल 21 कर्मचारी, जिनमें कुछ संविदा कर्मी भी शामिल है, उन्हें एहतियात के तौर पर ऑब्जर्वेशन हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति सामान्य और स्टेबल है और चिकित्सक लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर