Bokaro : खाद्य आपूर्ति मंत्री का काफिला पहुंचा एफसीआई गोदाम, मच गया हड़कंप

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जब से खाद्य विभाग स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास आया है। तब से वह लगातार एक्टिव मोड़ में दिख रहे हैं, जिसके चलते आए दिन कोई न कोई घोटाला एफसीआई हो या पीडीएस के बारे में बन्ना गुप्ता के नजर में घोटाला या गलतियां पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को बोकारो में हवाईअड्डा के पास स्थित एफसीआई गोदाम में खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला पहुँचा तो पूरे गोदाम परिषर में खलबली मच गई।

यह भी पढ़े : Potka : आदिवासी सेंगल अभियान का मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

क्या बाबू क्या मज़दूर सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ती साफ नजर आयी। कारण भी है पहली बार कोई मंत्री इस तरह औचक निरीक्षण में पहुंचा, जो की खाद्य प्रबंधक या मजदूरों के सोच से बाहर के बात थी। खाद्य आपूर्ति मंत्री औचक निरीक्षण को एफसीआई गीदम पहुँचे तो पहली निरीक्षण में ही गड़बड़ियां साफ नजर आ गई। तश्वीरों में आप साफ देख सकते हैं। तमाम इंतज़ाम के बावजूद चावल की बोरिया बारिश में भींगती नजर आ रही थी।

वहीं मंत्री ने गोदाम में रखे अनाज का स्टॉक मापी का आदेश देते हुए जब स्टॉक मिलान वास्ते स्टॉक रजिस्टर की मांग की तो, उसे भी गायब पाया, तो मंत्री जी का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा कि स्टॉक रजिस्टर घर में रखने के लिए रखी गई है क्या? मामला तब और गर्मा गया जब मौके पर पहुँची महिला पी डी एस दुकानदार ने मंत्री जी शिकायत करते हुए कहा कि उसे कई महीनों से राशन का अनाज नहीं मिला है। मंत्री ने तुरंत इस मामले की जाँच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोदाम में गड़बड़ी तो साफ झलक रही है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग में गड़बड़ियां चल रही हैं। अब जाँच मुझे कराना पड़ रहा है। जाँच में दोषी पाए गए किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें