WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : चोरी के 3 मोबाइल के साथ बंटी चोर गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी, बंटी दास, आदित्यपुर के एस टाइप मोड़ का निवासी है। तलाशी के दौरान बंटी के पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

ट्रेनों में बढ़ रही मोबाइल चोरी के कारण गश्त बढ़ाई गई

Gambhir Car Associate Motion Ads

रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिसके चलते स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ाई गई थी। शुक्रवार सुबह गश्ती के दौरान बंटी संदिग्ध हालात में दिखा, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से तीन मोबाइल फोन मिले, जो चोरी के थे।

रात की ट्रेनों में सोए यात्रियों को बनाता था निशाना

पूछताछ के दौरान बंटी ने बताया कि वह रात में आने वाली ट्रेनों में सोए हुए यात्रियों का मोबाइल चुरा लेता था और फिर उन्हें बेच देता था। यह भी पता चला कि बंटी पहले भी बागबेड़ा थाना के मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने की कार्रवाई, शनिवार को भेजा जाएगा जेल

फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और शनिवार को बंटी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर