Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम में NIA की छापेमारी;  टेरर फंडिंग मामले में कार्रवाई

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में NIA की कार्रवाई हुई है.  NIA  की पूरी टीम ने टेरर फंडिंग के मामले में छापेमारी की है. NIA  ने गुरुवार सुबह यानि आज  मनोहरपुर पहुंची और जोगेश्वर भट्ठा में घर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन से जुड़े फंडिंग व पूर्व विधायक गुरु चरण नायक पर हुए नक्सली हमला लेकर जांच के लिए पहुंची है. हालांकि, पुलिस पदाधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा है.

यह भी पढ़े : Bihar : बारिश में रील बना रही थी लड़की, तभी अचानक गिरी बिजली, देखे – VIDEO

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दें कि बीते कई दिनों से NIA  की टीम झारखंड में  बहुत एक्टिव हो गयी है और टेरर फंडिंग समेत और भी कई मामलों की जांच कर रही है. कुछ दिन पहले भी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने पश्चिम सिंहभूम के कई ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान कई नक्सली गिरफ्तार हुए थे. उनके ठिकानों से जरूरी दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर