फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

चाईबासा जिले के जगन्नाथपुर में जंगली हाथी के हमले में एक युवक की घटना स्थल में दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान सिरका चातार के रूप में हुई हैं. घटना जयरामडीह टोला की है. जब युवक हाथी को देखने गया था, तब अचानक हाथी ने उस पर बुरी तरह से हमला कर दिया और सूंड से पटक-पटक कर मार डाला.

घटना के बाद आसपास के गांवों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को गाँव में परिवेश पर रोक लगाने और ग्रामीण सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. ग्रामीणों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है. 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version