फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर सिविल कोर्ट के प्रधान जिला एवं सत्य न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय की अदालत ने एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद आरोपी सालडीह बस्ती आदित्यपुर के कार्तिक महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस संबंध में बिष्टुपुर थाने में कार्तिक महतो के खिलाफ थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था।

आरोपी की ओर से अधिवक्ता आरसी कर, योगराज श्रीवास्तव एवं सरोज प्रकाश बोलता ने पैरवी की। दर्ज मामले के अनुसार 15 दिसंबर 2025 को बिष्टुपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ पार्क गवर्मेंट कॉलोनी के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया और छापामारी कर कार्तिक महतो को एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और ब्राउन शुगर के साथ के साथ गिरफ्तार किया था।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version