फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आईपीएल-2026 से पहले MS Dhoni को लेकर चल रही अटकलों के बीच Chennai Super Kings के CEO Kasi Viswanathan ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने साफ कहा है कि धोनी इस बार भी आईपीएल का पूरा सीजन खेलेंगे। हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला टीम का कोचिंग स्टाफ करेगा।

CEO के अनुसार, यह पूरी तरह क्रिकेट से जुड़ा फैसला है, इसलिए प्रशासनिक टीम इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगी। कोचिंग स्टाफ तय करेगा कि धोनी टीम में बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे। फिलहाल धोनी चेन्नई में टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं और नए सीजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

44 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस और अनुभव टीम के लिए बड़ी ताकत माने जा रहे हैं। उन्होंने रांची में पहले हल्की नेट प्रैक्टिस शुरू की और अब चेन्नई में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। पिछले दो सीजन में भी उन्होंने टीम के लिए अहम भूमिका निभाई थी, जबकि उस समय वह घुटने की चोट से भी जूझ रहे थे।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। ऐसे में टीम इस बार दमदार वापसी की उम्मीद कर रही है। कप्तान Ruturaj Gaikwad की अगुवाई में टीम नए जोश के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version