फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम जिले की पुलिस को वर्ष 2025 में पासपोर्ट सत्यापन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। जिले में वर्ष 2025 के दौरान कुल 26,852 पासपोर्ट आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सत्यापन किया गया। औसतन 9.42 दिनों के भीतर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है।

इस सराहनीय कार्य के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पूर्वी सिंहभूम पुलिस को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही नागरिक केंद्रित पासपोर्ट संबंधित पुलिस सत्यापन के तहत शील्ड सहित विशेष सम्मान भी दिया गया है।

यह उपलब्धि न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि आम नागरिकों को त्वरित और पारदर्शी सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी उजागर करती है। पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने समन्वय, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ सत्यापन प्रक्रिया को पूरा किया, जिससे आवेदकों को समय पर पासपोर्ट प्राप्त करने में सुविधा हुई।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version