“लॉन्ग लाइची” गाने से मशहूर हुई गायिका मन्नत नूर होंगी सेलिब्रिटी अतिथि

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” का आयोजन आगामी 15 मार्च को किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को यूनिटी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है. संस्था की संयोजक लवली गिल ने जानकारी दी कि महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से अलग मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम की खास बात यह है कि देशभर में लोकप्रिय “लॉन्ग लाची” गाने से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर मन्नत नूर इस अवसर पर सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी. संस्था के सदस्यों ने जानकारी दी कि “मिट्टी की खुशबू” केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के सम्मान, उनकी प्रतिभा और समाज में उनकी भूमिका को समर्पित एक मंच है.

संगीत, संस्कृति और सकारात्मक संदेश से जुड़ा यह आयोजन महिला दिवस को खास अंदाज़ में मनाने का अवसर प्रदान करेगा. कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल जल्द ही तय कर लिया जाएगा, जिसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दे दी जाएगी.

कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास द्वारा होगा, जो कि बिल्कुल निःशुल्क होगा, जो 1 मार्च से उपलब्ध होगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजसेवी चंचल भाटिया, आरव सागर, जगजीत सिंह, मनीषा भुइयां, दलजीत सिंह, तुषार दास गुप्ता, जगजीत सिंह जग्गी आदि उपस्थित रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version