WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Dhanbad : घनुवाडीह में ह*त्या का मामला: विशेष अनुसंधान दल ने 12 घंटे में तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

धनबाद के घनुवाडीह थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और इस जघन्य अपराध के दोषियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पीएम के 15 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर गोपाल मैदान में तैयारी का जायजा लेने पहुंचे अर्जुन मुंडा, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

ये है घटनाक्रम

9 सितंबर 2024 को शाम करीब 7:10 बजे घनुवाडीह ओ०पी० को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसके बेटे को किसी ने मारपीट कर मोहरीबाँध स्थित ललू गैरेज के पास झाड़ी में फेंक दिया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच की और मृतक की पहचान पंकज निषाद के रूप में की। पंकज को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखकर उसे SNMCH धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मृतक की माँ झनक देवी की शिकायत पर तिसरा थाना में कांड संख्या 85/24 दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिंदरी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने जांच की और 12 घंटे के अंदर घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों पर एक नजर

अभिषेक कुमार बनर्जी उर्फ अभिषेक मुखर्जी उर्फ साहेब
उम्र: 29 वर्ष
पता: धनुवाडीह, थाना- तिसरा (घनुवाडीह ओ०पी०), जिला- धनबाद
वर्तमान पता: बिहार टॉकिज के पास, थाना- झरिया, जिला- धनबाद
आपराधिक इतिहास: कई संगीन मामलों में शामिल

विकास कुमार उर्फ गीदड़
उम्र: 19 वर्ष
पता: मोहरीबाँध, घनुवाडीह, थाना- तिसरा, जिला- धनबाद
आपराधिक इतिहास: चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त

सुनिल कुमार उर्फ मुकेश कुमार
उम्र: 26 वर्ष
पता: मोहरीबाँध, धनुवाडीह, धनबाद

ये सामान हुआ जब्त

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खटिया का पाटी, घटनास्थल से खून का सैम्पल, मिट्टी और रोड का कतरन, और मृतक का चप्पल भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT द्वारा जांच जारी रहेगी और भविष्य में ऐसे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ठोस कदम उठाने की बात की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर