फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के साकची क्षेत्र के जन सुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय ने धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की। उनकी मुलाकात अविनाश सिंह राजा, ज्योति सिंह और विधायक रागिनी सिंह से भी हुई।

पांडेय ने संजीव सिंह को प्रचंड जीत के लिए बधाई दी और उन्हें निमंत्रण दिया कि वह जमशेदपुर आएं और मां शीतला के दरबार में पूजा पाठ करें।

इस निमंत्रण को संजीव सिंह ने तत्काल स्वीकार किया और कहा कि निकट भविष्य में वह शीतला माता का दर्शन करने अवश्य ही जमशेदपुर आएंगे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version