Breaking News
Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ Jamshedpur : ग्राहक का अस्वीकृत हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम दिलाने में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को सफलता Rpf Success : चक्रधरपुर स्टेशन पर तीन चोरी के मोबाइल के साथ चाईबासा का आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कृषि कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला आयोजित

SHARE:

  • कृषि उपज में बढ़ोत्तरी को लेकर साझा की गई तकनीकी जानकारी
  • किसानों के बीच कृषि उपकरणों का भी किया गया वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला कृषि कार्यालय सभागार, संयुक्त कृषि भवन, खासमहल, परसुडीह में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू शामिल हुईं. जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यशाला के आयोजन को लेकर बताया कि प्रत्येक वर्ष खरीफ एवं रबी के मौसम में कार्यशाला का आयोजन किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों को जिला में उत्पादित विभिन्न फसल जैसे धान, दलहन, तिलहन, मोटे अनाज के आच्छादन एवं उत्पादन को कैसे बेहतर तकनीकी से बढ़ाया जाय तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है. उन्होने कृषि विभाग अन्तर्गत NFSM कृषि यांत्रिकीकरण की योजना, बिरसा बीज वितरण की शत-प्रतिशत अनुदान की योजना, कुसुम योजना, किसान समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत बुंद-बुंद सिंचाई प्रणाली के महत्व के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मुख्य अतिथि बारी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों की आय वृद्धि के लिए जो भी योजनाएं कृषि एवं संबद्ध विभाग की ओर से चलाई जा रही है उससे सुयोग्य किसानों को लाभान्वित किया जाए. उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निदेश दिया कि जो भी पदाधिकारी के पास किसान अपनी समास्या लेकर आते हैं उसका त्वरित गति से निष्पादन करें. किसान के संपर्क में रहें. उन्होंने किसानों से अपील किया कि इस कार्यशाला का लाभ लेते हुए योजनाओं को लेकर जागरूक बनें और लाभ उठायें. कार्यशाला में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं अग्रणी जिला प्रबंधक ने भी अपने विचार रखे तथा अपने विभाग के योजनाओं से किसानों को अवगत कराया ताकि अधिक से अधिक योग्य किसान से आवेदन सृजित किया जाए एवं उन्हें योजना से लाभन्वित किया जाए. सहकारिता विभाग अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में बीमा कंपनी HDFC-ERGO के प्रतिनिधि द्वारा बीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur :  तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए चलाया गया जांच अभियान

मौके पर पोटका प्रखण्ड के लाभुक किसान नितेश सिंहदेव को पावरवीडर, उत्तम कुमार सिंह एवं गौतम कुमार मंडल को पंपसेट का वितरण किया गया. किसानों को आत्मा अन्तर्गत संचालित खाद्य एवं पोषण सुरक्षा योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया. कार्यशाला में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन सह गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जमशेदपुर, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला सहकारिता विभाग के प्रसार कर्मी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि-आत्मा के पदाधिकारी, कर्मी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषक मित्र एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर