फ़तेह लाइव,डेस्क
डॉक्टर डे के उपलक्ष्य पर संस्था समर्पण द्वारा खासमहल स्थित सदर अस्पताल में नाक, कान, गला की विशेषज्ञ डॉ प्रीति पांडेय को पौधा, मेमोटो,अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मिठाईयां खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई। संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना ने डॉक्टर को हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बताया। पंसस सुनील गुप्ता ने इस दिन को चिकित्सा पेशेवरों के योगदान का सम्मान का दिन बताया, जो दूसरों के उपचार और देखभाल के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं।
वही ईएनटी की विशेषज्ञ डॉक्टर प्रीति पांडे ने संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए जरूरतमंदों मरीजों को निःशुल्क इलाज करने की बात कही है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना, श्रवण, मनीषा शर्मा, सोनू, सूरज,गौतम उपस्थित थे।









































