Jamshedpur : गंडा समाज के अध्यक्ष सहित दर्जनों युवाओं एवं समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया स्वागत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर गंडा समाज के अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी श्री नरेश कुमार टांडिया जी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा जमशेदपुर जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के द्वारा पार्टी का पट्टा एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान मोर्चा उनके के पार्टी में शामिल होने वाले में धर्मेंद्र दीप, राजू नाल, गणेश कुमार टांडिया, संजू आनंद, मदन कुमार, अनिल महानंद, शंभू सोना, अशोक हरिपाल, तपार महानंद, पवन सोना शामिल थे।

वही दूसरी ओर शहर के विभिन्न क्षेत्रो से दर्जनों युवा एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा जिनका भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, सुनील सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी जी, जिला मंत्री विजय तिवारी, कार्यालय सह प्रभारी संजीव चौरसिया, जिला आईटी सेल सह प्रभारी उज्वल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शामिल नेताओं को पार्टी के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा आज देश के हर कोने में फैल चुकी है। मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत ने देश की जनता में नई आशा और विश्वास का संचार किया है। राज्य के झामुमो-कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ सबसे अधिक धोखा और छल किया है। आज प्रदेश की जनता आने वाले भाजपा सरकार के नेतृत्व से आशान्वित है। भाजपा परिवार में सभी नेताओं का स्वागत हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी साथी पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए देश और समाज की सेवा में जुटेंगे।

पार्टी में शामिल समाजसेवियों ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, देश के प्रति समर्पण, त्याग और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले पांच साल में राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हितों की सबसे ज्यादा अनदेखी की है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर पूरी मजबूती से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने में योगदान देगी।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें