Breaking News
Vande Bharat : हजारीबाग में टला बड़ा रेल हादसा – ट्रैक्टर से टकराई रांची-पटना वंदे भारत, आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त National Sports Day : डीबी सुंदर रामम बोले—टाटा स्टील में खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा Jamshedpur Durga Puja: 1926 से जल रही आस्था की अखंड ज्योति, गोलमुरी पूजा कमिटी ने भूमि पूजन के साथ शुरू की तैयारियां Jamshedpur: भारतीय मजदूर संघ ने किया वृक्षारोपण, वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस पर मनाया राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस Tatanagar Train News : नवंबर में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, टाटानगर से जुड़ी 6 प्रमुख ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट Kharagpur Sikh Hulchul : गुरुद्वारा नानकसर चंद्रकोणा के नए प्रधान होंगे गुरदीप सिंह दीपा, विधायक और संगत ने किया सम्मानित
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : भाजपा, जदयू और आजसू प्रत्याशियों का गुरुवार को नामांकन, बोधि मंदिर मैदान में होगी विशाल जनसभा, हिमंता बिस्वा सरमा होंगे शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पश्चिम, पोटका और जुगसलाई विधानसभा के भाजपा, जदयू और आजसू प्रत्याशी गुरुवार को अपने नामांकन पत्र को दाखिल करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर पर साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी—सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम), मीरा मुंडा (पोटका), और रामचंद्र सहिस (जुगसलाई)—एक साथ उपस्थित होंगे। नामांकन सभा में झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्यरूप से शामिल होंगे।

वहीं, सभा में भाजपा के वरीय नेता और एनडीए के अन्य प्रमुख नेता भी शिरकत करेंगे। नामांकन से पहले सुबह 10 बजे बोधि मंदिर मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीनों विधानसभा क्षेत्रों के हजारों कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। सभा के लिए अतिथियों के बैठने और संबोधन के लिए मंच तैयार किया गया है। सभा के पश्चात तीनों प्रत्याशी शुभ मुहुर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि भाजपा और एनडीए प्रत्याशियों के नामांकन सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर बैठकें की गई हैं और विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। ओझा ने विश्वास जताया कि यह नामांकन सभा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और जनता एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी रहेगी। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में शामिल होने की अपील की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर