फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम क्षेत्र से मेयर प्रत्याशी के रूप से सुधा गुप्ता ने मंगलवार को मानगो कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपर उपायुक्त सह एआरओ संतोष कुमार गर्ग को नामांकन पर्चा दाखिल किया.

पर्चा दाखिल करने के उपरांत प्रेस मिडिया को संबोधित करते हुए सुधा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सिर्फ़ नामांकन का दिन नहीं है, मैंने यह रास्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, हर माँ, हर बहन, हर उस परिवार के लिए चुना है, जिसकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है. मैं जानती हूँ यह सफ़र आसान नहीं है. इस राह में सवाल भी होंगे, आरोप भी होंगे और शायद कई बार मेरे हौसले को तोड़ने की कोशिश भी होगी.
लेकिन मैं एक महिला हूँ, और महिला जब ठान ले, तो हालात भी रास्ता दे देते हैं. आज जब मैंने नामांकन दाखिल किया, तो मेरे साथ सिर्फ़ काग़ज़ नहीं थे, मेरे साथ आपकी उम्मीदें थीं. आपकी पीड़ा थी और मानगो को बेहतर बनाने का सपना था. मैं वादा करती हूँ आपकी बेटी बनकर, आपकी बहन बनकर, आपकी बहू बनकर, आपकी साथी बनकर हर दुख में खड़ी रहूँगी.
यह चुनाव मेरे लिए जीत-हार का नहीं, आपके भरोसे को निभाने का संकल्प है. आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है, आप साथ हैं, तो कोई ताक़त मुझे रोक नहीं सकती. मानगो के सम्मान, सुरक्षा और विकास की इस लड़ाई में आपका साथ चाहिए.
इस अवसर पर कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अधिकृत रूप से मानगो मेयर के पद हेतु सुधा गुप्ता एवं जुगसलाई अध्यक्ष पद हेतु आरती चौधरी को समर्थन देने के संबंध में घोषणा की.
इस अवसर पर आशिर्वाद देने ये पहुँचे
पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, परविंदर सिंह अध्यक्ष, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, डाॅ जकारिया, प्रधान भगवान सिंह, पीटरजी, रियाजुद्दीन खान, साकीर खान, बिजय यादव, सोहेल खान, संजीव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रजनीश सिंह, संजय शर्मा, फिरोज खान, राकेश दास, अविनाश सिंह, अरूण कुमार सिंह, अजय शर्मा, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, कौशल प्रधान, राजेश शर्मा, दुर्गा प्रसाद, मनोज झा, लक्की शर्मा, संजय सिंह आजाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
वहीं दूसरी ओर, जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से चेयरमैन पद हेतू आरती चौधरी ने एसओआर के समक्ष पर्चा दाखिल किया. इस अवसर पर के के शुक्ला, ज्योति मिश्र, चिन्ना राव, राजेश चौधरी, नवनीत मिश्र, संतोष सिन्हा, नलिनी सिन्हा, राजा गद्दी, धर्मा राव, शेखर कुमार, विश्वजीत जेना मुख्य रूप से शामिल हुए.


