Breaking News
Big Breaking : बागबेड़ा गुदड़ी मार्केट के पीछे रेलवे के कंडम क़्वार्टर में लगी भीषण आग, दो दमकल का पानी खत्म, बुझाने का प्रयास जारी, देखें – Video Jamshedpur : महान संत शिक्षाविद डॉ अच्युत सामंत का अभिनंदन, शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण में योगदान की शहर के प्रबुद्धजनों ने की सराहना Jamshedpur : शिक्षा और समाजसेवा की मिसाल डॉ. अच्युत सामंत से मिले कुलवंत सिंह बंटी Jamshedpur : जाकिरनगर में कपाली नाला पर एक करोड़ की लागत से बने पुल का विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन Giridih : गिरिडीह में बड़ी डकैती की साजिश नाकाम, पांच शातिर अपराधी गिरफ्तार; हथियार और तीन बाइक बरामद Jamshedpur : पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जुगसलाई थाना में सैनिक के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में पूर्व सैनिकों ने डीसी कार्यालय में किया प्रदर्शन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना में सैनिक सूरज राय के साथ मारपीट और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने के मामले में सोमवार को पूर्व सैनिकों ने डीसी ऑफिस के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. वहीं प्रशासन को उचित कार्रवाई की मांग की है. इसे लेकर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इस संदर्भ में पूर्व सैनिकों का कहना है कि यदि कोई फौजी किसी मामले में संलिप्त पाया जाता है, तो पुलिस को पहले स्थानीय सेना हेडक्वार्टर या संबंधित आर्मी यूनिट को सूचना देनी चाहिए. लेकिन बिना सूचना दिये फौजी को पीटकर जेल भेज दिया गया, जो गलत है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

गौरतलब है कि जुगसलाई थाना क्षेत्र में 14 मार्च की शाम कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार जुगसलाई होकर बागबेड़ा की ओर जा रहे थे. तभी फौजी सूरज राय और उसके चचेरे भाई विजय राय और उनके साथी सड़क पर होली खेल रहे थे. उन्होंने जब हॉर्न बजाया, तो युवकों ने रास्ता जाम कर गाड़ी रोकने की कोशिश की. कपाली ओपी प्रभारी ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी.

मौके पर पहुंचे अवर निरीक्षक दीपक कुमार से युवकों ने गाली गलौज और धक्का मुक्की की. अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाने के बावजूद सूरज राय और विजय राय बदसलूकी करते रहे, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और केस दर्ज कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर