Jamshedpur : बागबेड़ा फायरिंग मामले में हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू में बीते दिनों महेश प्रसाद पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में संदीप और राकेश शामिल है. दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है.

सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर तौकीर आलम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद संदीप अपने साथी राकेश के साथ पहुंचा और महेश पर फायरिंग कर दी. घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बता दे कि 14 मार्च को होली खेलने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हुई थी. इस दौरान संदीप ने फायरिंग की थी जिसमें महेश घायल हो गया था. महेश खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें