फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. जयकिशोर सिंह के बयान पर पुलिस ने बिपिन झा, जसपाल सिंह, नितिन सिंह, अजीत वर्मा, अखिलेश झा, अमरजीत सिंह, और कपील अग्रवाल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था.

दूसरी ओर, पिटाई का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की जांच और तेज हो गई है. बता दे कि मंगलवार देर रात आरोपियों ने जयकिशोर सिंह के साथ मारपीट की थी. देर शाम 7.30 बजे वे बैठक कर निकल रहे थे. लाल बाबा फाउंड्री के पास पहले से ही घात लगाए लोगों ने उन्हें रोका और पिस्तौल दिखाकर डराने का प्रयास किया.

विरोध करने पर उन्होंने पिस्तौल की बट से मारकर घायल कर दिया. वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने लाठी से पिटाई शुरु कर दी. आस-पास के लोग जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो सभी मौके से फरार हो गए.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version