Jamshedpur : मानगो डिमना चौक के होटल में लगी आग, एक लाख का नुकसान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मानगो डिमना चौक स्थित जय मां काली होटल में गैस सिलेंडर की पाइप खुल जाने से आग लग गई। आग उस समय लगी जब होटल का कारीगर रोटी बना रहा था। अचानक गैस की पाइप खुल गई और अगल-बगल रखे सामान में आग लग गई आग लगते ही होटल के मालिक संतोष साहू ने भाजपा नेता विकास सिंह को आग लगने की सूचना दिया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : एमजीएम के बाद बिरसानगर में की गई लूट, तीन गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह ने अग्निशामक दस्ते को मामले की जानकारी दिया। डिमना चौक में शाम के समय सैकड़ो लोगों का जुटान रहता है। आग फैलता देख मौके में मौजूद लोगों के अथक प्रयास से अग्निशमन दस्ता आने से पहले ही आग में काबू पा लिया गया।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को होटल मालिक संतोष साहू ने बताया गैस सिलेंडर का पाइप ढीला हो जाने के कारण खुल गया, जिससे आग लग गई। आग लगने से डीप फ्रीज एवं कामकाजी उपकरण जलकर खाक हो गए लगभग एक लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें