Jamshedpur : सिदगोड़ा में विसर्जन के दौरान प्रतिमा में लगी आग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित विद्यापति नगर में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान 32 फीट प्रतिमा में आग लग गई. आतिशबाजी के दौरान चिंगरी निकलकर प्रतिमा में जा गिरी जिससे प्रतिमा पूरी तरह से जल गई. विसर्जन में मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर तब तक काफी देर हो चुकि थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम विद्यापतिनगर से सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलुस निकला था. विसर्जन में आतिशबाजी हो रही थी. एक युवक ने आतिशबाजी की जिससे निकली चिंगारी प्रतिमा में जा गिरी. मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का भी माहौल बना रहा. इस घटना से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है पर प्रतिमा पूरी तरह जल गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें