WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : खावा नदी पुल निर्माण में घटिया सामग्री और धीमी गति का आरोप, फॉरवर्ड ब्लॉक ने किया विरोध

SHARE:

  • जनता के पैसों की लूट का आरोप, प्रशासन से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सदर प्रखंड के खावा और जगमनरायडीह गांवों के बीच खावा नदी पर बन रहे पुल की निर्माण प्रक्रिया को लेकर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने विरोध जताया है. पार्टी के नेता मनोज यादव के नेतृत्व में आज स्थानीय लोगों की एक टीम ने पुल निर्माण स्थल का दौरा किया और मौके की स्थिति का जायजा लिया. टीम ने पुल में घटिया सामग्री के उपयोग और निर्माण कार्य में अत्यधिक धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई. मनोज यादव ने कहा कि यह जनता के पैसों की खुली लूट है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : झामुमो कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्थानीय नेताओं ने किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्य में अनियमितताओं की पुष्टि

पूर्व जिला परिषद सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने भी मामले पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि बीते कुछ हफ्तों से उन्हें स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार पुल की गुणवत्ता और कार्य की गति को लेकर शिकायतें मिल रही थीं. पार्टी की टीम द्वारा मौके पर की गई जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है. उन्होंने कहा कि नवंबर 2024 में पुल का शिलान्यास हुआ था, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी कार्य की प्रगति बेहद धीमी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : घाटशिला में कृषि उन्नति की ओर कदम, 25 किसानों को वितरित हुआ धान का बीज

7 माह बाद भी नहीं दिखा पुल निर्माण का ठोस परिणाम, प्रशासन पर उठे सवाल

यह पुल खावा पंचायत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि वर्षा ऋतु में नदी पार करना स्थानीय लोगों के लिए बेहद कठिन हो जाता है. पुल के अभाव में पंचायत दो भागों में बंट जाती है और कई गांवों के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में पुल का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण आवश्यक है. मौके पर पंकज वर्मा, शंकर रजक, प्रमोद यादव, नीतीश यादव, अभीजीत मिश्रा, सबा अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर