फतेह लाइव, रिपोर्टर.
घाटशिला शहर में गणपति बप्पा की पूजा की धूम मची है। सार्वजनिक व एकल पंडाल में गणपति बप्पा विराजे हैं। घाटशिला के महाराज कॉलोनी में स्थापित स्टार क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा की संगठन मंत्री गीता मुर्मू ने फ़ीता काटकर किया। इस मौके पर काफी संख्या में कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर लालडी में राम मंदिर के काल्पनिक स्वरूप गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भी गीता मुर्मू के द्वारा ही किया गया। इस मौके पर गीता मुर्मू ने दोनों पूजा कमेटी के पदाधिकारी के प्रति अपना आभार भी प्रकट किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में गीता मुर्मू ने कहा कि घाटशिला वासी प्रतिवर्ष गणेश पूजा के मौके पर शरीक होते हैं। बता दें कि गणेश पूजा के मौके पर पूजा पंडालों में महाभंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।