Ghatshila : भाजपा की संगठन मंत्री गीता मुर्मू ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला शहर में गणपति बप्पा की पूजा की धूम मची है। सार्वजनिक व एकल पंडाल में गणपति बप्पा विराजे हैं। घाटशिला के महाराज कॉलोनी में स्थापित स्टार क्लब गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा की संगठन मंत्री गीता मुर्मू ने फ़ीता काटकर किया। इस मौके पर काफी संख्या में कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : जेम्को में खुल रही कांबी मील में आईरिस के वर्करों के बीच हंगामा, कहा गुंडा पार्टी से मरवाने की एचआर ने की साजिश, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं दूसरी ओर लालडी में राम मंदिर के काल्पनिक स्वरूप गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन भी गीता मुर्मू के द्वारा ही किया गया। इस मौके पर गीता मुर्मू ने दोनों पूजा कमेटी के पदाधिकारी के प्रति अपना आभार भी प्रकट किया। उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में गीता मुर्मू ने कहा कि घाटशिला वासी प्रतिवर्ष गणेश पूजा के मौके पर शरीक होते हैं। बता दें कि गणेश पूजा के मौके पर पूजा पंडालों में महाभंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें