फतेह लाइव, रिपोर्टर.

घाटशिला संथाल समाज के प्रथम कैसेट सिंगर सीमल टुडू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में आदिवासी संथाल समाज, संथाली भाषा पर अपने संबोधन में संथाल समाज को गौरवान्वित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलचिकी को डिजिटल फॉर्ममेट में लाने वाले मयूरभंज, ओडिशा के राम टुडू की प्रशंसा की है।

उनके मन की बात के 114वे संस्करण और 10 वर्ष पूरा होने पर आदिवासियों को आगे बढ़ता देख प्रशंसा किया है। इस खुशी में मुसाबनी बस स्टैंड सिदो कान्हु चौक पर लोकगीत गायक सीमाल टुडू द्वारा आमलोगों के बीच लड्डडू वितरण किया।

इस अवसर पर सीमल टुडू के साथ सत्या तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा, भीमसेन मुर्मू, मुखिया पश्चिम बदिय, साकेत अग्रवाल, कोल्हान प्रभारी ओबीसी मोर्चा, भाजपा, सूरज लामा के साथ-साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version