WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : झारखंड के राजनीतिक योद्धा व कोडरमा के पूर्व सांसद को क्षेत्रवासियों ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

SHARE:

फ़तेह  लाइव,रिपोर्ट  

झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले, एक कुशल नेतृत्व क्षमता रखने वाले देवरी के धरतीपुत्र एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी सिंह का कल आकस्मिक निधन हो गया। इसी क्रम में आज उनका पार्थिव शरीर सुबह उनके पैतृक आवास चतरो लाया गया। इसे लेकर सुबह से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और शोक संवेदनाओं का दौर चलता रहा।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : उत्क्रमित उच्च विद्यालय आजाद बस्ती कालीमाटी में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

स्व. सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी और कांग्रेस पार्टी में ही उनके राजनीतिक जीवन का पटाक्षेप भी हुआ। वे इंसानियत के धनी, ईमानदार, मृदुभाषी एवं उत्कृष्ट प्रतिभा व संस्कार के प्रतीक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी किसी का मोहताज नहीं हुआ और अपनी राजनीतिक विरासत एवं स्वाभिमान को कभी झुकने नहीं दिया। स्व. तिलकधारी बाबू इस क्षेत्र के लिए एक कुशल राजनीतिज्ञ और गरीब समाज के प्रेरणास्रोत थे।

इस श्रद्धांजलि सभा में गरिमामयी उपस्थिति रही — कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. रविन्द्र राय, जमुआ विधानसभा के पूर्व विधायक व जेएमएम के केंद्रीय सदस्य केदार हाजरा, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य प्रणव वर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष व उनके पुत्र धनंजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार राय, जिला परिषद सदस्य विमल कुमार सिंह, उस्मान अंसारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य व भाजपा नेत्री गीता हाजरा, अजय तिवारी, विजयनंदन तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, सहायक अध्यापक महासंघ के जिला महासचिव सुखदेव हाजरा, प्रखंड अध्यक्ष उमेश प्रसाद राय, सचिव उमेश कुमार, जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष मोजाहिद, मांजो राय, रघुनंदन सिंह, अंसारी, राजकुमार राम, वरिष्ठ समाजसेवी फुलचंद हाजरा, बैकुंठ चौधरी, राजद नेता रामकिशुन यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, मुमताज अंसारी, रामकिशुन हाजरा, पंकज राम, चतरो पंचायत मुखिया अयोध्या हाजरा, पूर्व मुखिया सुरेश हाजरा, एमडी जाकिर हुसैन अंसारी, जेएमएम के मंजूर अंसारी, चहाल पंचायत के मुखिया आरिफ अंसारी, जेएमएम के प्रखंड सचिव रघु मरांडी, कोषाध्यक्ष ब्यास राय, माले के प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, अजय कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, माले प्रवक्ता कुलदीप राय, रामकिशुन यादव, भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, अविनाश चंद्र राय, ढेंगाडीह पंचायत मुखिया बनारस राय, पंचायत समिति सदस्य राजीव रंजन राय, बच्चू राय, अजय डॉक्टर, हरियाडीह के मुखिया बाबुमणि सिंह, फाल्गुनी राय, भुनेश्वर हाजरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीरा तिवारी, लालगोविंद मिश्र, बांसडीह के पूर्व मुखिया राजनारायण देव, किशोर सिंह, किशोर वर्मा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष धोकल दास, पूर्व मुखिया कांग्रेस नेता रामनारायण दास, अर्जुन तुरी, अब्दुल मियां, सहायक अध्यापक तसलीम अंसारी, उपेंद्र राय, अवध किशोर राय, सहायक शिक्षक विनय कुमार राय, अनिल कुमार राय, शोभन हाजरा, रामदेव बाबा, मनोज हाजरा, बरुण राय।

इसके अतिरिक्त इस श्रद्धांजलि सभा में गरिमामयी उपस्थिति रही — गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी विमल कुमार, देवरी प्रखंड के बीडीओ कुमार बंधु कश्यप, सीओ साहब, थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू सहित तमाम प्रशासनिक पदाधिकारी, मीडिया कर्मी, सहायक अध्यापक, जन प्रतिनिधि, समाजसेवी और चतरो, देवरी तथा अन्य प्रखंडों के सभी शुभचिंतक एवं जनता जनार्दन ने उपस्थित होकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर