Giridih : प्रोफेसर आरएस राय को दी गई भावभीनी विदाई

SHARE:

  • सेवानिवृत्ति पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर राय को किया सम्मानित, साझा किए अनुभव

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रोफेसर आरएस राय को उनके सेवानिवृत्ति अवसर पर एक भावभीनी विदाई दी गई. यह समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने प्रोफेसर राय को सम्मानित किया. समारोह के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. वहीं, प्रभारी प्राचार्य प्रो. ओंकार चौधरी ने अंग वस्त्र पहनाकर उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया. इस अवसर पर प्राचार्य ने शायराना अंदाज में कहा, “माना कि दौर बदलते जाएंगे, आप जाएंगे तो कोई और आएंगे, मगर आपकी कमी इस दिल में हमेशा रहेगी.”

इसे भी पढ़ें Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का उद्भेदन, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

रसायन विज्ञान विभाग के कर्मचारियों ने भी प्रोफेसर राय को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया. शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रोफेसर राय के साथ बिताए गए समय को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए. कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य प्रोफेसर सतीश यादव ने किया. प्रोफेसर राय के सेवानिवृत्ति के बाद महाविद्यालय में उनकी कमी खलेगी, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. इस समारोह ने महाविद्यालय के सामूहिक अनुभव और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें