WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति को लिया गया हिरासत में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंवरडीह गांव में रविवार की शाम 25 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ल़े लिया है. वहीं इस घटना को लेकर मृतक महिला के पिता बहादुर महतो ने इस घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच आपसी कथित विवाद होने का आरोप लगाया है. बताया जाता है कि जमुआ प्रखंड नवडीहा ओपी क्षेत्र के जंगरीडीह निवासी बहादुर महतो की पुत्री रीना देवी उर्फ सीता की दस वर्ष पूर्व भंवरडीह के पवन उर्फ खागो कुमार वर्मा के साथ शादी हुई थी.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइन्स क्वार्टर हादसा : मृतक परिवार से मिलने पहुंचे जिला कांग्रेस के नेता, हर हाल में न्याय दिलाने का आश्वासन

Gambhir Car Associate Motion Ads

शादी के बाद महिला ने दो बच्चे को जन्म दिया है. घटना की दोपहर मृतक महिला के पति गांव में ही था. इस बीच उसकी पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की उन्हें सूचना मिली. वह दौड़कर घर पहुंचा. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया. इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी. फिर मृतिका के परिजनों को इस घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर मृतक के परिजन भंवरडीह गांव पहुंचे. परिजनों द्वारा पति पत्नी के बीच आपसी विवाद में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया और हो हंगामा किया. हालांकि इसकी सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया.

इसे भी पढ़ें : Giridih : तिसरी में सड़क दुर्घटना में जीजा साले की मौत, बाइक समेत अन्य युवक फरार

बताया जाता है कि महिला ने लगभग साढे तीन बजे के आस-पास मोबाइल से उसने अपनी मां के मोबाइल पर बातचीत किया और कुछ ही देर बाद वह  साड़ी के पल्लु से ढलाई घर में ऱखे बांस से कुर्सी के सहारे फांसी लग़ाकर आत्महत्या कर ली. इधर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला द्वारा आत्महत्या प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा. फिलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल जारी है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर