Good news for railway employees : चक्रधरपुर रेल मंडल –  24 साल बाद रेलकर्मयों का TMH में फिर हो सकेगा इलाज, आया निर्णय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सोमवार का दिन चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए चिकित्सा सुविधाओं के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उपलब्धिपूर्ण रहा।

एक ओर वर्ष 2002 से बंद टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के रेफरल की सुविधा को पुनः बहाल कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की लंबे समय से लंबित मांग को भी पूरा करते हुए झारसुगुड़ा रेलवे सेटलमेंट में कार्यरत रेलकर्मियों के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफरल की सुविधा सुनिश्चित कर दी गई है। अब झारसुगुड़ा में कार्यरत रेलकर्मी एवं उनके परिजन भी इस महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चाइल्ड स्पेशलिस्ट की हुई पदस्थापना

इसके अतिरिक्त, टाटानगर सब-डिवीजनल अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण लगभग छह हजार रेलकर्मी एवं उनके परिजन लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे थे। उनके लिए भी आज एक सुखद समाचार प्राप्त हुआ है। भारतीय रेलवे चिकित्सा सेवा (IRMS) के एक बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatric Specialist) की पदस्थापना टाटानगर में कर दी गई है, जिससे स्थानीय चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ता मिलेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने चक्रधरपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन उपलब्धियों का श्रेय उनके निरंतर प्रयासों तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मचारी हित में लिए गए त्वरित एवं सकारात्मक निर्णयों को जाता है। इस महत्वपूर्ण निर्णयों से रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों के बीच हर्ष एवं संतोष का वातावरण है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें