Jamshedpur : मानगो में टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर की पत्नी शादी में जाने के लिए तैयार हो रही थी, अलमीरा खोला तो उड़ गए होश, 20 लाख के जेवर मिले गायब

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-14 स्थित टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर शाह फैजल के आवास से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब शाह फैसल की पत्नी गोलमुरी स्थित एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जेवर निकालने प्रथम तल स्थित कमरे में गईं.

उन्होंने जब अलमारी खोली तो जेवरों का बैग गायब था. शाह फैसल ने बताया कि अलमारी का लॉकर बंद था, लेकिन उसकी चाबी बाहर टेबल पर रखी हुई थी. आशंका है कि चाबी से लॉकर खोलकर जेवर चोरी किए गए.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परिवार की ओर से तुरंत मानगो थाना को सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

फैसल ने बताया कि घर पर कोई जबरन घुसने के निशान नहीं हैं, जिससे अंदेशा है कि चोरी किसी परिचित द्वारा की गई हो सकती है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें