WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : Naam Jancho अभियान में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की, एसएसपी, डीडीसी, पी.डी आईटीडीए ने भी की मतदाता सूची में अपने नाम की जांच

SHARE:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आवासीय सोसायटी में मतदाताओं से की मुलाकात, NaamJancho अभियान के तहत मतदाता सूची में उनके नाम का किया सत्यापन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा लोयोला स्कूल स्थित बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी ने भी लोयोला स्कूल स्थित अपने बूथ में मतदाता सूची में अपने नाम की जांच की। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : नशे के बढ़ते कारोबार, बर्बाद हो रही जिंदगी और नशे की बढ़ती लत पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

साथ ही सभी बीएलओ को निदेशित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे में अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करते हुए उन्हें मतदाता सूची से जोड़ें। उन्होने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में अपने नाम की जांच कर स्वच्छ, पारदर्शी व त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने में अपना आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 25 जुलाई को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। जिला अंतर्गत सभी मतदाता अपना नाम जांचने के लिए अपने मतदान केन्द्र जाकर प्रारूप प्रकाशित मतदाता सूची में अथवा Voter helpline App या https://voters.eci.gov.in/login या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड का वेबसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपने नाम की जांच कर सकते हैं।

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने ईलिट रेसिडेंसी में मतदाताओं से मुलाकात कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं इसकी जांच की। मौके पर ऑनलाइन नाम जांचने के विषय में जानकारी भी दिया साथ ही सभी मतदाताओं से अपील किया कि अपने नाम की पुष्टि मतदाता सूची से जरूर करा लें। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में नहीं है वे प्रपत्र – 6 भरकर रंगीन फोटो, आयु तथा निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर