Jamshedpur : ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए आगाज संस्था के 10 सदस्यों ने किया रक्तदान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्त की कमी की सूचना प्राप्त होने पर सामाजिक संस्था “आगाज के 10 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। संस्था के सदस्यों ने मानवता और सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आगाज संस्था लगातार सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में ब्लड बैंक में रक्त की कमी की जानकारी मिलने पर संस्था के 10 सदस्यों ने तत्काल रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया।संस्था ने आम नागरिकों से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने तथा समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की है।

रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह एवं आग़ाज़ के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, सरजामदा नौजवान सभा के प्रधान जगप्रीत सिंह जे डी मौजूद रहे. रक्तदान करने वालों में सुखदीप सिंह, सुखदेव सिंह गोल्डी, अमनजोत सिंह लाल, संजय करुआ, पुनीत कुमार दास, राजदीप सिंह, सुरेन्द सिंह, हर्षदीप सिंह, अमर मछुआ, गुरबचन सिंह  शामिल हैं।

ब्लड बैंक के प्रमुख संजय चौधरी ने संस्था के प्रति आभार जताया एवं सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें