- प्रखंड परिसर पेटरवार में झारखंड कल्याण विभाग की योजना के तहत साइकिल वितरण
- शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में साइकिल वितरण योजना एक कारगर कदम
फतेह लाइव, रिपोर्टर
प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड कल्याण विभाग की ओर से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली सामान्य वर्ग की 39 छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने छात्राओं को साइकिल सौंपी. इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखना है.
इसे भी पढ़ें : Giridih : नशा मुक्ति को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सेमिनार, जन-जागरूकता अभियान को मिला नया आयाम
साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी
इस अवसर पर सदमा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, कुमार कौश्लेश, पंकज कुमार, संजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक व प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद थे. साइकिल पाकर छात्राएं बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने नियमित रूप से स्कूल आने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की.
















