पीयूष पांडे एसएसपी जमशेदपुर और राकेश रंजन चाईबासा एसपी होंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड राज्य के 20 जिलों के डीसी सोमवार को बदले गए थे. तभी से चर्चा थी कि अब डीआईजी और एसपी भी बदले जाएंगे. मंगलवार दोपहर 2.00 बजे मुख्यमंत्री ने झारखंड में विधि व्यवस्था को लेकर एक बैठक की थी. इसके बाद देर शाम आईपीएस अधिकारियों को बदलने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई. कुल‌ 48 आईपीएस का तबादला किया गया है, जिसमें कुछ जिलों के एसपी भी बदले गए हैं. धनबाद‌‌ व जमशेदपुर के एसएसपी के साथ चाईबासा, पाकुड़, गढ़वा, सिमडेगा, जामताड़ा, गुमला और बोकारो के भी एसपी बदल दिए गए हैं. जमशेदपुर रेल एसपी को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया है.  दिलचस्प बात यह रही कि तबादला सूची जारी होने के साथ ही बहुत से अफसर चार्ज लेने भी पहुंच गए.

(नीचे देखिए सूची)

  1. तदाशा मिश्रा को विशेष सचिव गृह, कार एवं आपदा प्रबंधन विभाग में पदस्थापित किया गया.
  2. एडीजी संजय लाठकर को रेल एडीजी के पद पर पदस्थापित किया गया.
  3. एडीजी प्रिया दुबे को प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद पर पदस्थापित किया गया.
  4. आईजी मनोज कौशिक को आईजी रांची जोन के पद पर स्थापित किया गया.
  5. आईजी अखिलेश कुमार झा को पुलिस अकादमी हजारीबाग में पदस्थापित किया गया.
  6. आईजी एवी होमकर को रेल आईजी के पद पर पदस्थापित किया गया.
  7. प्रभात कुमार को जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  8. बोकारो आईजी माइकल राज को आईजी अभियान बनाया गया.
  9. दुमका आईजी क्रांति गड़ीदेशी को बोकारो जोन का आईजी बनाया गया.
  10. आईजी नरेंद्र कुमार को आईजी मानवाधिकार बनाया गया.
  11. शैलेंद्र कुमार सिन्हा को आईजी दुमका के पद पर पदस्थापित किया गया.
  12. सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
  13. एडीजी टी कंडासामी को एडीजी अभियान बनाया गया.
  14. हजारीबाग डीआईजी संजीव कुमार को एसीबी डीआईजी बनाया गया.
  15. पलामू डीआईजी वाई एस रमेश को एससीआरबी डीआईजी बनाया गया.
  16. बोकारो डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी कार्मिक बनाया गया.
  17. कोल्हान डीआईजी चौथे मनोज रतन को स्पेशल ब्रांच डीआईजी बनाया गया.
  18. संध्या रानी मेहता को डीआईजी बजट बनाया गया.
  19. शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
  20. नौशाद आलम अंसारी को डीआईजी पलामू बनाया गया.
  21. चंदन कुमार झा को डीआईजी सीआईडी बनाया गया.
  22. अनुरंजन किस्पोट्टा को डीआईजी कोल्हान बनाया गया.
  23. कुसुम पूनिया को जैप 9 कमांडेंट बनाया गया.
Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version