18 जून को लौहनगरी के सभी गुरुद्वारों में मनाया जायेगा शहीदी दिवस, तैयारियों में जुटी कमेटियां
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिहाड़ा 18 जून को लौहनगरी समेत कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारों में श्रद्धाभाव के साथ मनाया जायेगा। वैसे शहीदी दिहाड़े को समर्पित सभी गुरुद्वारों में 40 दिन के सुखमणि साहेब के पाठ महिलाओं द्वारा किये जा रहे हैं. गुरु जी को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न चौक चौराहों पर सिख समुदाय के लोग शबील लगाकर राहगीरों को राहत पहुंचाने की सेवा में जुटे हुए हैं।
उधर, 18 जून को विशेष आयोजन के तहत गुरुद्वारों में श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति उपरांत गुरुओं के इतिहास और गुरवाणी के उपदेशों से कथवाचक व ग्रंथी साहेबान संगत को गुरु भक्ति में लीन करेंगे। इसकी तैयारियों में सभी गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी लगे हुए हैं.
इधर, जुगसलाई फाटक के पास संगत ऑफ जुगसलाई की ओर से शबील लगाकर चना व ठंडे मीठे शरबत का वितरण किया गया। पार्षद जगदीप सिंह मिंटू की निगरानी में आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें जुगसलाई वासियों ने सहयोग दिया। हरदीप सिंह छनिया ने बताया कि 18 जून को फिर फाटक के पास शबील लगाई जाएगी। आयोजन में मुख्य रूप से दयाल बिल्डर के प्रॉपराइटर सुरेंद्रपाल सिंह टीटू, हरदीप सिंह कुक्कू, हरदीप सिंह बब्बू, जोतिन्दर सिंह बब्बू, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, गुरविंदर सिंह गिंदी, प्रीतपाल सिंह सोनू, राजा भाटिया, जसपाल सिंह बाबू, इंद्रदीप सिंह, जसबीर सिंह, बंटी भाटिया, दविंदर सिंह, बलविंदर सिंह आदि शामिल हुए और सेवा की।




