WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कर्मा महोत्सव 2026 – सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य बना संगम : रघुवर दास

SHARE:

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर टाउन हॉल में परंपारिक रीति रिवाज़ से मनाया गया उत्सव

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में तेली साहू समाज, साकची द्वारा सिदगोड़ा स्थित सूर्या मंदिर टाउन हॉल में आयोजित कर्मा महोत्सव 2026 श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि तथा भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा एवं राजिम माता की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए मुखियाओं एवं महिला प्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती से ही संभव है। उन्होंने तेली साहू समाज द्वारा सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मा महोत्सव केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण, परिश्रम एवं समाजोत्थान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ से पधारी सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तरुणा साहू की मनमोहक प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा तथा सभागार देर तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह एवं सामाजिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया। समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र के अध्यक्ष लालू राम साहू, मंत्री त्रिवेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद साहू, महिला अध्यक्ष श्रीमती शीलू साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं दिनेश कुमार ने तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती हेतु निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन स्वेच्छा साहू ने किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू, महामंत्री रामनरेश साहू, केंद्रीय महिला अध्यक्ष जया साहू, सविता साहू, शशि देवी, ह्यूमिन साहू, संजना साहू, कन्हैया राम साहू, हेमंत साहू, तारा साहू, निरा साहू, दिव्यानी साहू, गजेंद्र साहू, नेमीचन्द साहू, नरेंद्र कुमार, सन्तोष साहू, प्रहलाद साहू आदि काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक, महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर