WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Terror of wild elephant in Chakulia : सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी के हमले में व्यक्ति घायल, इलाके में दहशत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर जिले के ग्रामीण इलाके चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा जंगल से सटे इलाकों में अकेले नहीं जाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। हाथियों के गांव और सड़क किनारे पहुंचने की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

घायल व्यक्ति की पहचान तथा उसकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के बढ़ते आतंक पर प्रभावी नियंत्रण और स्थायी समाधान की मांग की है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर