जमशेदपुर।
भारतीय मजदूर संघ का 69वां स्थापना दिवस पूर्वी सिंहभूम जिला के कई कार्यालय में रविवार को मनाया गया. इसके अंतर्गत भारतीय मजदूर संघ से संबंध रेलवे मजदूर संघ, यूरेनियम मजदूर संघ, सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ, भारतीय जीवन बीमा कर्मचारी संघ, झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ, जमशेदपुर दुकान कर्मचारी संघ, सीएमएस स्टाफ यूनियन जमशेदपुर झारखंड, भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन ,घाटशिला कापर मजदूर संघ एवं अन्य यूनियनों के सदस्यों द्वारा अनेकों स्थान पर जैसे रेलवे मजदूर संघ कार्यालय, टाटानगर, यूसिल नरवापहाड़ तुरामडीह, जादूगोड़ा,घाटशिला, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ लोगों के बीच भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी जी की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ा कर मनाया गया.
इस दौरान लोगों को भारतीय मजदूर संघ के मूल मंत्र, राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित के बारे में जिला अध्यक्ष वाई शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री अखिल खनिज धातु मजदूर महासंघ चन्द्रशेखर पंडित एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सन्तोष साहू, मंडल सचिव पोस्टल कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल सह कार्यसमिति सदस्य भा. म. संघ झारखंड प्रदेश अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला मंत्री मुकेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन दीपक घोष, महामंत्री सीएम एस स्टाफ यूनियन प्रेम कुमार सिंह, महामंत्री यूरेनियम मजदूर संघ आनंद महतो, महामंत्री सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ राजकुमार भगत, सह मंत्री सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ वीर बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ खगेन पाल, अध्यक्ष घाटशिला कापर मजदूर संघ मउभंडार हरेश्वर सिंह, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, सन्नी शर्मा, रजेश शर्मा, चंपा टुडू एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए.